वाम मोर्चा पतन के करीब : ममता बनर्जी

नंदीग्राम, 3 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्य विपक्षी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि राज्य में वाम मोर्चा सरकार अपने पतन के करीब पहुंच रही है, क्योंकि जनता अब परिवर्तन के लिए प्रतिबद्ध है।

पूर्वी मिदनापुर जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने मतदाताओं से कहा कि वे राज्य में परिवर्तन के लिए मतदान का उपयोग करें। क्षेत्र में सोमवार को विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होंगे।

सत्ताधारी मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के शासन को आतंक का राज करार देते हुए ममता ने नंदीग्राम के लोगों से कहा कि उनके पास अभी न्याय हासिल करने का मौका है। क्षेत्र में वर्ष 2007 में केमिकल फैक्ट्री के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर व्यापाक हिंसा भड़की थी।

क्षेत्र के रेयापाड़ा में रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा, "हम आतंक के इस राज का अंत चाहते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+