केंद्र में सत्ताधारी गठबंधन में शामिल होगी नेशनल कांफ्रेंस
उन्होंने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश में शांति, प्रगति व रोजगार के लिए काम करना उनकी सरकार की तीन शीर्ष प्राथमिकताएं होंगी।
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जल्द ही वह लोकसभा अध्यक्ष, राज्यसभा के सभापति व संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक औपचारिक सूचना भेज कर संप्रग में शामिल होने के अपने पार्टी के निर्णय से अवगत करा देंगे।
मंत्रिमंडल के गठन के सवाल पर उमर अब्दुल्ला ने संवाददाताओं को बताया, "राज्य सरकार में शामिल होने वाली कांग्रेस के साथ विभागों के बंटवारे सहित सभी मसलों पर बातचीत हो गई है।"
उन्होंने कहा, "अब कांग्रेस को अपनी तरफ से सरकार में शामिल होने वाले विधायकों के नाम देने हैं।"
उमर अब्दुल्ला अपनी पार्टी के दो तथा कांग्रेस द्वारा नामित तीन नेताओं के साथ सोमवार को जम्मू में पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications