इजरायली हमले में हमास का प्रमुख नेता मारा गया
तेलअवीव/गाजा, 3 जनवरी (आईएएनएस)। गाजा पट्टी में लगातार आठवें दिन जारी इजरायली हवाई हमलों में शनिवार तड़के फिलीस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास का एक प्रमुख नेता मारा गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जकारिया अल-जमाल इजरायली हमले में मारा जाने वाला तीसरा हमास का तीसरा प्रमुख नेता है।
इजरायली सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जमाल हमास के सैन्य प्रकोष्ठ में बटालियन कमांडर था और रॉकेट दागने वाले दस्ते का गाजा शहर में प्रमुख था। इजरायली सेना ने कहा है कि वायु सेना ने रातभर और शनिवार सुबह करीब 25 हमले किए।
निशाना बनाए जाने वाले ठिकानों में एक कॉलेज, हमास के दो आतंकवादियों के मकान शामिल थे। सेना के मुताबिक कॉलेज की इमारत रॉकेट लांचिंग बेस के काम आती थी। जबकि हमास आतंकवादियों के मकानों में से एक का इस्तेमाल हथियारों के डिपो और दूसरे का इस्तेमाल हमलों की साजिश रचने के लिए होने वाली बैठकों के रूप में होता था।
इस बीच आतंकवादियों ने भी शनिवार को इजरायल पर रॉकेट हमले जारी रखे। उन्होंने इजरायली ठिकानों पर पांच हमले किए।
इन हमलों में अब तक 437 फिलीस्तीनी मारे जा चुके हैं और 2,300 घायल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications