बांग्लादेश में भारतीय भगौड़े को न्यायालय के फैसले का इंतजार
चेतिया प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) से जुड़ा है और उसे लगभग दस वर्ष पूर्व फर्जी तरीके से बांग्लादेश में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
बांग्लादेशी समाचार पत्र 'डेली स्टार' ने महानिरीक्षक (जेल) ब्रिगेडियर जनरल जाकिर हसन के हवाले से कहा है कि चेतिया की सजा अवधि दिसम्बर 2004 में समाप्त हो गई थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद उसने बांग्लादेश में राजनीतिक शरण के लिए ढाका उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।
भारत ने कई बार आरोप लगाया है कि परेश बरुआ और चेतिया समेत उल्फा के कई बड़े नेता बांग्लादेश से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि बांग्लादेश इससे इंकार करता रहा है।
बांग्लादेश चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज करने वाली अवामी लीग की प्रमुख शेख हसीना ने कहा था कि वे भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए बांग्लादेश की भूमि का इस्तेमाल नहीं होने देंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications