बिहार में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

पटना मौसम विभाग के प्रभारी निदेशक एस़ आई. लश्कर ने बताया, "शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19़ 1 तथा न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम का मिजाज अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा।"

कोहरे का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा है। दानापुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी रंजीत सिंह ने आईएएनएस को बताया कि कोहरे के कारण पटना से प्रतिदिन गुजरने वाली लगभग सभी 85 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देर से चल रही हैं।

उधर, ठंड के कारण किशनगंज के जिलाधिकारी फराक अहमद ने सभी विद्यालयों को आगामी 10 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालय 10 जनवरी तक बंद रखे जाएंगे और अगर ठंड में कमी नहीं होती है तो अगले कुछ और दिनों तक छुट्टी बढ़ाई जा सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+