मुंबई हमलों के षडयंत्रकारियों को सौंपे पाक : प्रधानमंत्री (लीड-1)

शिलांग, 3 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान से शनिवार को कहा कि वह मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के षडयंत्रकारियों को भारत के हवाले कर दे ताकि उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जा सके। साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि युद्ध से किसी भी समस्या का समाधान नहीं निकल सकता।

शिलांग में 96वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन के बाद मनमोहन सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "युद्ध समस्याओं का समाधान नहीं है लेकिन पाकिस्तान को मुंबई हमलों की साजिश रचने वालों को भारत को सौंप देना चाहिए ताकि उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जा सके।"

मनमोहन सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को और अधिक सहयोग की आवश्यकता को समझना चाहिए।

मनमोहन सिंह ने कहा, "देश के समक्ष इस समय वैश्विक आर्थिक मंदी और आतंकवाद दो प्रमुख चुनौतियां हैं और हम आतंकवाद तथा नक्सलवाद को जड़ से मिटाने के लिए प्रतिबद्ध है।" बांग्लादेश की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में आतंकवादी पड़ोसी देश से गतिविधि चला रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि बांग्लादेश की नई सरकार इस बात को सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाएगी कि आतंकवादी उसकी भूमि से भारत के खिलाफ गतिविधियां नहीं चलाएं।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से लगी सीमा से घुसपैठ चिंता का विषय है और सीमा पर बाड़ लगाने का काम तेज करने के संबंध में अगले हफ्ते आयोजित होने वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में चर्चा की जाएगी।

पूर्वोत्तर में आतंकवादी गुटों के साथ शांति वार्ता के संबंध में मनमोहन सिंह ने कहा कि सरकार उन सभी संगठनों के साथ बातचीत को तैयार है जो पहले हथियार डालने के लिए राजी हों। सशस्त्र गुटों के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+