कनाडा में 2 गिरोहों की लड़ाई में भारतीय मूल के युवक की मौत
कैलगरी शहर में बड़े पैमाने पर भारतीय रहते हैं। यहां वर्ष 2002 से ही दो गिरोहों 'फ्रेश ऑफ द बोट' (एफओबी) और 'एफओबी किलर्स' बीच लड़ाई चल रही है।
पुलिस के मुताबिक मारे गए भारतीय मूल के युवक की पहचान संजीव मान (22 वर्ष) के रूप में हुई है। संजीव अपने स्कूल के दिनों में एफओबी गिरोह के साथ उस समय जुड़ा था जब इसका गठन किया गया था।
बाद में कुछ छात्रों ने एफओबी गिरोह से अलग होकर एक एफओबी किलर्स नाम का एक अलग गिरोह बना लिया। तब से ही इन दोनों ही गिरोहों में टकराव चला आ रहा है।
एक स्थानीय समाचार पत्र ने खबर दी है कि वर्ष 2007 में भी संजीव को गोली लगी थी लेकिन वह बच गया था। पुलिस ने उसको पिछले वर्ष गिरफ्तार भी किया था।
वेंकुअर से अलबर्टा असेंबली के लिए चुने गए 27 वर्षीय मनमीत भुल्लर ने आईएएनएस से कहा, "भारतीय मूल के युवक मादक पदार्थो के गिरोहों से नहीं जुड़े हैं। यह एक अलग मामला है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।