आतंकवादी हमले पर पाकिस्तान के साथ सुर मिला रहा है चीनी मीडिया?

मुंबई हमलों के बारे में चीनी मीडिया में छपी खबरों के विश्लेषण से यह स्पष्ट हो जाता है कि इस मुद्दे पर चीन अपनी रोटियां सेंकने में लगा है। चीनी मीडिया का पाक के प्रति झुकाव साफ दिख रहा है। वह संभवत: एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय मीडिया है जो मुंबई हमलों को एक अज्ञात संगठन डक्कन मुजाहिदीन की करतूत बता रहा है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में चीनी मामलों के विशेषज्ञ एस. कोंडापल्ली ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "सरकारी चीनी मीडिया सिर्फ पाकिस्तान की राय को तवज्जो दे रहा है। वह पाक के दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा बन गया है। यही वजह है कि वहां का मीडिया सिर्फ पाकिस्तानी नेताओं के बयान को ही महत्व दे रहा है।"

मुंबई हमलों के महज दो दिन बाद ही चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र 'पीपुल्स डेली' ने पाकिस्तान के उर्दू मीडिया के सुर में सुर मिलाते हुए इन हमलों को हिंदू आतंकवादियों की करतूत करार दिया था।

सरकारी चीनी संवाद एजेंसी सिन्हुआ ने इन हमलों को वर्ष 2008 की सर्वाधिक 10 महत्वपूर्ण घटनाओं में शुमार करते हुए इसे डक्कन मुजाहिदीन की करतूत बताया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+