विश्व प्रसिद्घ महाबोधि मंदिर की बदलेगी सूरत
बीटीएमसी के सचिव नांग्जे दोरजी ने आईएएनएस को बताया कि मंदिर के भीतरी हिस्से से किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि चाहरदीवारी में सीमेंटे वाले ढांचा को हटाया जाएगा तथा इसकी जगह सुर्ख बलुआ पत्थर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन पर भगवान बुद्घ की जीवनी भी खुदवाई जाएंगी।
दोरजी ने बताया कि मंदिर की चाहरदीवारी तथा रेलिंग काफी पुरानी हो गई है, इस कारण बीटीएमसी ने इसकी सूरत बदलने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि रेलिंग सीमेंट के बजाय राजस्थान के सुर्ख बलुआ पत्थरों से बनाई जाएगी।
दोरजी ने बताया कि इन कायरें में लगभग पांच करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है। उन्होंने इसके लिए श्रद्घालुओं से दान की भी अपील की है तथा जल्द ही इसके लिए एक वेबसाइट भी तैयार की जाएगी।
दूसरी ओर समिति के इस निर्णय से कुछ बौद्ध नाखुश भी हैं। मंदिर के सोहानी भंता ने बताया कि चाहरदीवारी और रेलिंग को हटाया जाना चाहिए परंतु मरम्मत कार्य प्राचीन तरीके से ही होनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications