किलीनोच्चि में घुसी श्रीलंकाई सेना

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में दावा किया है, "किलीनोच्चि का पतन कभी भी हो सकता है, क्योंकि सेना के जवान इस इलाके में दाखिल हो चुके हैं। सेना ने किलीनोच्चि को उत्तर, दक्षिण और पश्चिम से घेर लिया है। सेना ने इस इलाके को लिट्टे से मुक्त कराने के लिए बहुस्तरीय रणनीति बनाई है।"
दोनों ओर से हुई घमासान लड़ाई में कई सैनिकों समेत बड़ी संख्या में लिट्टे लड़ाके मारे जाने की भी खबर है। किलीनोच्चि देश की राजधानी से 350 किलोमीटर दूर है। इससे पहले सेना नजदीक के परानठान और इरानैमाडू को फतह कर चुकी है।
अधिकारियों का मानना है कि विद्रोहियों के सामने पुथुकुडुइरप्पु और विश्वमाडू के जंगल की ओर भागने के अलावा दूसरा कोई और चारा नहीं रह गया है।
सेना के सूत्रों ने कहा है कि सेना आनेवाले दो दिनों में किलिनोच्ची का पतन लिख देगी और लिट्टे की जड़ें उखाड़ फेंकेगी।


Click it and Unblock the Notifications