नहीं रुकेंगा हमास पर हमला: लिवनी
पेरिस/जेरूसलम, 2 जनवरीः गाजा पट्टी पर किए जा रहे हमलों को रोकने के लिए पड़ रहे अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बावजूद इज़रायल हमले रोकने को तैयार नहीं है।
पेरिस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी और विदेश मंत्री बर्नाड काउचनर से मुलाकात के बाद इजरायल की विदेश मंत्री जिपि लिवनी ने हमले जारी रखने की बात कही है।
लिवनी ने कहा है कि "इजरायल गाजा पट्टी में अपनी सैन्य कार्रवाई तब तक बंद नहीं करेगा जब तक हमास के आतंकवादी रॉकेट हमले बंद नहीं कर देते"।
लिवणी ने कहा "बात समय सीमा की नहीं लक्ष्यों की है। हमें हर रोज नए सिरे से परिस्थितियों का आकलन करना पड़ता है।"
यह पूछे जाने पर कि क्या इजरायल हमास द्वारा आत्मसमर्पण का इंतजार कर रहा है ? उन्होंने कहा, "हम इंतजार नहीं कर रहे हैं बल्कि हम इस पर काम कर रहे हैं।"
इजरायल ने बीते शनिवार को हमास द्वारा किए गए रॉकेट हमलों के जवाब में गाजा पट्टी इलाके में हवाई कार्रवाई की शुरुआत की थी।
गौरतलब है कि इज़रायली हमलों की पूरे विश्व में निन्दा की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications