हसीना की जीत से उद्योग जगत में खुशी

देश के उद्योग एवं वाणिज्य जगत से जुड़े प्रमुख लोगों ने कहा कि वह हसीना की जीत से खुश हैं और चाहते हैं कि हसीना अपने चुनावी घोषणापत्र 'चार्टर ऑफ चेंज' में किए गए 'डिजिटल बांग्लादेश' के निर्माण का वादा निभाएं।
इन क्षेत्रों से जुड़े लोग चाहते हैं कि हसीना निर्यात संवर्धन एवं रोजगार के अवसरों में इजाफे के लिए निजी क्षेत्र को बढ़ावा दें।
उल्लेखनीय है कि हसीना ने पिछले महीने अपने चुनाव अभियान के बीच समय निकालकर व्यापारिक समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी और उनसे वादा किया था कि वे सत्ता में आने के बाद आर्थिक विकास के लिए काम करेंगी।
उन्होंने व्यवसायियों को कामगारों के साथ बेहतर संबंध कायम करने की सलाह भी दी थी।


Click it and Unblock the Notifications