किलीनोची पर सरकारी सेना का क़ब्ज़ा

srilanka

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि सरकारी सेना ने एलटीटीई के गढ़ किलीनोची पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है. उन्होंने इसे अभूतपूर्व जीत बताया है.

अभी तक तमिल विद्रोहियों की ओर से कोई बयान नहीं आया है. श्रीलंका की सेना कई महीनों से किलीनोची पर क़ब्ज़ा करने के लिए सैनिक अभियान चला रही थी.

कोलंबो से बीबीसी संवाददाता का कहना है कि किलीनोची पर सरकारी सैनिकों के नियंत्रण से एलटीटीई को बहुत बड़ा झटका लगेगा क्योंकि दशकों तक उन्होंने इस पर अपना नियंत्रण रखा.

किलीनोची को एलटीटीई की राजधानी माना जाता था. इसी शहर में तमिल विद्रोहियों ने अपने प्रशासनिक मुख्यालय का गठन किया था और यहीं से एक अलग राज्य की उनकी मांग तेज़ हुई थी.

दावा

श्रीलंका की सेना ने दावा किया था कि गुरुवार को घंटों चली लड़ाई के बाद उन्होंने सामरिक रूप से अहम परांथन पर नियंत्रण स्थापित कर लिया था.

इसी के बाद माना जा रहा था कि किलीनोची पर भी उनका नियंत्रण हो सकता है. सेना ने यह भी दावा किया कि एलटीटीई ने जवाबी कार्रवाई की थी लेकिन 50 विद्रोहियों के मारे जाने के बाद वे मैदान से हट गए.

एलटीटीई समर्थक वेबसाइट ने स्वीकार किया था कि परांथन पर सेना का नियंत्रण है लेकिन वेबसाइट पर एक बयान में यह भी कहा गया था कि बड़ी संख्या में सैनिक मारे गए हैं और आम नागरिकों को वहाँ से पलायन करना पड़ा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+