गुवाहाटी में 3 सिलसिलेवार धमाके, 6 मौतें

Guwahati blast
गुवाहाटी, 2 जनवरी: नये साल के पहले ही दिन देश पर आतंक के साय ने दस्‍तक दी। गुवाहाटी में गुरुवार को तीन सिलसिलेवार बम धमाके हुए, जिनमें पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को एक घायल व्‍यक्ति ने दम तोड़ दिया।

इन धमाकों में कम से कम 50 घायल हुए हैं। घायलों में 6 की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

साल के पहले दिन हुए इन धमाकों में पहला विस्फोट उस मार्ग पर हुआ जिस रास्ते चिदंबरम राजभवन गए थे। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक गुरुवार को गुवाहाटी पहुंचे। वे गुवाहाटी में शुक्रवार को यूनीफाइड कमांड हेडक्वार्टर्स की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उनका अनौपचारिक रूप से मुख्यमंत्री तरुण गोगोई से भी मिलने की संभावना है।

पहला धमाका शाम साढ़े चार बजे बीरूबारी इलाके में एक कचराखाने में हुआ। दो अन्य धमाके भूतनाथ और भंगागढ़ के बाजारों में हुए। इन दोनों स्थानों पर साइकिलों में बम रखा गया था।

असम के पुलिस प्रमुख जीएम श्रीवास्तव के मुताबिक धमाकों की प्रकृति के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया क‍ि पुलिस को संकेत मिले थे कि आतंकवादी 31 दिसंबर या 1 जनवरी की रात नव वर्ष मौके पर लोगों को निशाना बना सकते हैं लेकिन सुरक्षा बलों की मुस्तैदी की वजह से वे बम रखकर फरार हो गए।

असम पुलिस के उपमहानिरीक्षक जीपी सिंह ने विस्फोटों के पीछे युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम (उल्फा) का हाथ होने की आशंका व्‍यक्‍त की है।

शुक्रवार को असम सरकार के प्रवक्ता और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिश्व शर्मा ने बताया कि विस्फोटों में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। उन्‍होंने बताया कि अन्‍य चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+