Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एफबीआई ने पाकिस्‍तान को सौंपे सबूत

Pranab Mukherjee
नई दिल्ली, 2 जनवरी: मुंबई हमले की जांच में सहयोग कर रही अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई ने इस संबंध में पाकिस्तान को पर्याप्त सबूत सौंपे हैं। पाकिस्तान को उन पर कार्रवाई करनी चाहिये।

यह बात भारत के विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने कही। टीवी चैनल एनडीटीवी को दिए गए एक साक्षात्कार में प्रणव मुखर्जी ने कहा कि एफबीआई के पास मजबूत सबूत हैं, जो उसने पाकिस्तान को दिए हैं। पाकिस्तान सरकार को इस पर कार्य करना चाहिए और मुंबई हमले के जिम्मेदार लोगों को हमें सौंप देना चाहिए।

प्रणब ने कहा कि मुंबई हमले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पाकिस्तान पर डाले गए अमेरिकी दबाव के फिलहाल कोई ठोस परिणाम नहीं निकल सके हैं।

प्रणव ने कहा कि तीन सरगनाओं दाऊद इब्राहिम, जैश-ए-मुहम्मद प्रमुख मौलाना मसूद अजहर और लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जकी उर-रहमान लखवी को भारत को सौंपने के लिए पाकिस्‍तान से किसी प्रत्यपर्ण संधि की जरूरत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+