शेयर बाजारों में दिखी बढ़त

यह बढ़त एशियाई बाजारों की बढ़त का भी असर है शुक्रवार सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' गुरुवार बंद के मुकाबले 69.60 अंकों की तेजी के साथ 9,973.06 पर खुला।
राष्ट्रीय शेयर बाजार का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 1 अंक की मामूली बढ़त के साथ 3035 के स्तर पर खुला।
बीएसई में शुरुआती कारोबार सकारात्मक रहा। यहां 401 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में जहां तेजी आई वहीं महज 30 कंपनियों के शेयरों के दामों में गिरावट दर्ज की गई।


Click it and Unblock the Notifications