तेजी के साथ बंद हुए शेयर बाजार

शुक्रवार सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' गुरुवार बंद के मुकाबले 69.60 अंकों की तेजी के साथ 9,973.06 पर खुला। कारोबार के अंत में यह 54.76 अंकों की तेजी के साथ 9,958.22 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' गुरुवार के मुकाबले 1.15 अंकों की तेजी के साथ 3,034.60 पर खुला। कारोबार के अंत में यह 13.30 अंकों की तेजी के साथ 3,046.75 पर बंद हुआ।
बीएसई में शुरुआती कारोबार सकारात्मक रहा। यहां 1700 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में जहां तेजी आई वहीं महज 820 कंपनियों के शेयरों के दामों में गिरावट दर्ज की गई।


Click it and Unblock the Notifications