पेप्सिको को देश में विनिवेशीकरण से छूट
नई दिल्ली, 2 जनवरीः केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में शुक्रवार को अमेरिकी खाद्य एवं शीतल पेय निर्माता कंपनी पेप्सिको के बॉटलिंग संयंत्र को अनिवार्य 49 फीसदी विनिवेश से छूट दे दी।
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि करीब एक वर्ष से अधर में लटका यह निर्णय आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा उस समय लिया गया जब कंपनी ने देश में पांच करोड़ डॉलर का और निवेश करने की बात कही। समिति की अध्यक्षता प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने की।
सिब्बल ने बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "सरकार ने विनिवेश की शर्त खत्म करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने भी देश में पांच करोड़ रुपये का और निवेश करने की बात कही है।"
कंपनी ने यह कहते हुए विनिवेश में छूट की मांग की थी कि सरकार ने खाद्य प्रसंस्करण में 100 फीसदी विदेशी निवेश की अनुमति दे दी है।


Click it and Unblock the Notifications