आईटी के लिए शुभ नहीं है नववर्ष : रिपोर्ट

इसका असर आईटी उद्योग पर भी पड़ा है सूचना एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र की बाजार सर्वेक्षण कंपनी आईडीसी इंडिया द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वर्ष इस क्षेत्र में विकास की दर 13.4 फीसदी रहेगी। पिछले वर्ष इस क्षेत्र की विकास दर 17.3 फीसदी थी।
वहीं साल के पहले दिन वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में लगातार दूसरे महीने नवंबर में निर्यात में 9.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
आईडीसी ने अनुमान लगाया है कि अगले पांच वर्षो में इस क्षेत्र में विकास की दर 16.4 रहेगी, जबकि पिछले पांच सालों में इस क्षेत्र ने 24.3 फीसदी की दर से विकास किया।
रिपोर्ट जारी करने के मौके पर आईडीसी इंडिया के कंट्री मैनेजर कपिल देव सिंह ने कहा, "यह केवल एक वर्ष का अंत नहीं बल्कि वर्ष 2003 में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में शुरू हुए व्यापक विकास के चक्र का अंत है।"
उन्होंने कहा, "वर्ष 2009 में एक दूसरे व्यापारिक चक्र की शुरुआत होगी। इसमें उत्पादकता लागत में कमी और उपभोक्ताओं को बनाए रखने की चुनौती होगी। इन्हीं के सहारे सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र को अपना सफर आगे बढ़ाना होगा।"
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में एकीकृत संचार व्यवस्था, सुरक्षा उपायों, नेटवर्क प्रबंधन साफ्टवेयर आदि की मांग रहेगी और इसमें 15 से 30 फीसदी के बीच विकास की दर हासिल की जा सकेगी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक आर्थिक मंदी ने आने वाले समय में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के सामने नई चुनौतियां पैदा की हैं। इस कारण इस क्षेत्र की कंपनियों को लागत कम करने, सुरक्षा मजबूत करने, संसाधनों के बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित कराने जैसे नए साफ्टवेयर तैयार करने होंगे।


Click it and Unblock the Notifications