चंडीगढ़ में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड

गुरुवार को छाया घना कोहरा शुक्रवार को भी बरकरार रहा। दृश्यता 50 मीटर के नीचे पहुंच गई। गुरुवार सुबह चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडी जगह रही और यहां पारा एक डिग्री सेल्यिस तक पहुंच गया।
चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक चतर सिंह मलिक ने आईएएनएस को बताया, "ठंड की वजह से ही तापमान में गिरावट आई है। आने वाले दिनों में रात का तापमान और भी नीचे जा सकता है।"
उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण कोहरा छाया हुआ है। अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश हो सकती है और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी होने के कारण कोहरे से राहत मिल सकती है।
चंडीगढ़ में कोहरे से उड़ानें और रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं। गुरुवार को दिल्ली के लिए दो उड़ानों और गोवा के लिए एक उड़ान को रद्द करना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications