सैनिकों को मच्छरों से बचाएगी वर्दी

कृषि अनुसंधान सेवा (एआरएस) द्वारा विकसित तकनीक के माध्यम से सैनिकों की वर्दी में कीटनाशक 'पमर्थिन' का प्रयोग किया गया, जिससे सैनिकों को मच्छरों से बचाया जा सकेगा।
दरअसल मच्छर काटने से मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव के लिए एआरएस ने यह कदम उठाया है। इससे पूर्व वर्ष 1991 से ही सेना की वर्दियों में कीटनाशकों को प्रयोग होता रहा है लेकिन अब एआरएस ने इसमें कुछ परिवर्तन किए हैं।
एआरएस के रसायनविद् यूर्लिक बर्नियर ने सैनिकों की वर्दी के लिए नए कीटनाशकों का प्रयोग किया है। अमेरिकी नौसेना इस प्रकार की वर्दियों का प्रयोग कर रही है।
एआरएस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मच्छरों से बचाव के लिए वर्दी में कीटनाशक 'पमर्थिन' का प्रयोग आवश्यक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications