पांच को शपथ लेगी उमर अब्‍दुल्‍ला की टीम

Omar Abdullah
नई दिल्ली, 2 जनवरी: जम्‍मू-कश्‍मीर की जमूरियत संभालने जा रहे युवा मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला व उनकी टीम आगामी पांच जनवरी को अपने पद की शपथ लेगी।

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण 5 जनवरी को होने की संभावना है। कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के बीच मंत्रिमंडल गठन को लेकर गुरुवार को यहां एक समझौता हुआ। कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के नेता यहां गुरुवार को मिले और गठबंधन को लेकर एक नतीजे पर पहुंचे।

कांग्रेस के कश्मीर मामलों के प्रभारी पृथ्वीराज चव्हाण ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, "सरकार गठन को लेकर हमारे बीच एक समझौता हुआ है। सरकार के संचालन की समीक्षा के लिए जब जरूरत महसूस होगी तो हम इस पर फिर से बैठेंगे और विचार करेंगे। "

उधर नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि शपथग्रहण समारोह 6 जनवरी से पहले होगा। उन्होंने कहा, "मैं अपनी पार्टी के दो सदस्यों के साथ शपथ ग्रहण करूंगा। मैंने कांग्रेस से अनुरोध किया है कि वे इसी दिन तीन सदस्यों को शपथ दिलाएं।"

अब्दुल्ला ने कहा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 6 जनवरी को आंतरिक सुरक्षा मामलों पर मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे पर होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व हो।

गौरतलब है कि राज्य में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) की गठबंधन सरकार बनना तय हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+