दिल्‍ली में पारा 4 डिग्री तक पहुंचा

नई दिल्ली, 2 जनवरी: राजधानी में कंपकपाती ठंड का कहर जारी है। शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री कम 17.9 रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।

शुक्रवार तड़के कोहरे का असर देखा गया लेकिन सुबह छह बजे के बाद इसमें कमी आई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राजधानी में आगामी कुछ दिनों तक ठंड का कहर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कंपकपाती ठंड के बावजूद दिल्ली शीत लहर की चपेट में नहीं है।

शहर में पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त है। दिल्‍ली व आस-पास के शहरों में रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। तमाम ट्रेने अपने निर्धारित समय से काफी लेट हैं। दिल्‍ली से जाने वाली कई ट्रेने दस से बारह घंटे लेट चल रही हैं।

हवाई यातायात में शुक्रवार को हलका सुधार देखा गया। दो दिन पहले तक जहां 200 से भी ज्‍यादा राष्‍ट्रीय व अंतर्राष्‍ट्रीय उड़ाने लेट हुईं, वहीं शुक्रवार को इसमें राहत दिखी। दोपहर होते-होते कोहरा छंट जाने के कारण कई उड़ानें समय से निकलीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+