उप्र में कड़ाके की ठंड, आगरा में पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा लखनऊ में तापमान 4.4, कानपुर में 4, मेरठ में 4.5 और बरेली में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लखनऊ स्थित मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने आईएएनएस को बताया कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हिमपात और हवा के रुख में बदलाव की वजह से उत्तरप्रदेश शीतलहर की चपेट में है।
गुप्ता ने संभावना जताई कि पश्चिमी उत्तरप्रदेश के ऊपर बने चक्रवातीय दबाव के कारण राज्य के तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आगामी कुछ दिनों तक ठंड का कहर जारी रहेगा।
उधर, घने कोहरे का विमान और ट्रेन सेवाओं पर भी असर पड़ा। लखनऊ हवाई अड्डे के निदेशक एस. डी. अवस्थी ने बताया कि शुक्रवार सुबह दिल्ली से लखनऊ आने वाली और यहां से दिल्ली जाने वाली उड़ानों में डेढ़ से दो घंटे का विलंब हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications