आतंकवाद के प्रति पाकिस्तान के रुख में कोई बदलाव नहीं : एंटनी

नई दिल्ली, 2 जनवरी(आईएएनएस)। पाकिस्तान में 30 से अधिक आतंकवादी संगठन सक्रिय हैं और मुंबई आतंकवादी हमलों के बावजूद आतंकवाद के प्रति उसके रवैये में कोई बदलाव नहीं आया है। यह कहना है रक्षा मंत्री ए़ के. एंटनी का।

एंटनी ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान संवाददातओं से एक अनौपचारिक बातचीत में कहा कि पाकिस्तान ने ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाया है जिससे संकेत मिले कि आतंकवाद के प्रति उसका रुख बदला है। उन्होंने कहा, "बयान नहीं, कार्रवाई महत्वपूर्ण होती है। पाकिस्तान की कथनी और करनी में अंतर है।"

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अभी भी 30 से अधिक आतंकवादी संगठन सक्रिय हैं, ऐसे में यह कैसे कहा जा सकता है कि पाकिस्तान के रुख में बदलाव आ गया है? गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में हुई आतंकी वारदात की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हमें हर स्थिति के लिए तैयार रहना पड़ेगा।

एंटनी ने कहा, "सुरक्षा बलों के जवान अपना फर्ज पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं। वे माहौल को तनावपूर्ण नहीं बना रहे, जबकि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की ओर से तनाव पैदा किया जा रहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+