लोकसभा चुनाव: जल्द पत्ते खोलेगी भाजपा

शुक्रवार को आयोजित पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति, गठबंधन विस्तार और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर चर्चा की गई।
बैठक के बाद पार्टी महासचिव अरुण जेटली ने कहा कि आगामी 19, 20, 21 और 28 -29 जनवरी को दो चरणों में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच देशभर में कार्यकर्ताओं के क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें केंद्रीय नेता भी हिस्सा लेंगे।
जेटली ने कहा कि बैठक में जम्म- कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणामों पर संतोष व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा रचनात्मक और राष्ट्रवादी विपक्ष की भूमिका निभाएगी।
जेटली ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जल्द ही विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें पार्टी महासचिव थावरचंद गहलोत और वरिष्ठ नेता शांता कुमार केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहेंगे। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की। इससे पूर्व विधानसभा में पार्टी का एक ही सदस्य था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications