मध्यप्रदेश में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 6 मरे

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायसेन जिले के उदय पुरा इलाके में गुरूवार देर रात रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस ट्राली पर सवार लोग नर्मदा नदी से स्नान करके लौट रहे थे।
ट्रैक्टर चालक ने सवारियों के साथ ट्राली में रेत भी भर ली। यह ट्रैक्टर सुनहरा पटना के बीच पहुॅचा तभी संतुलन बिगड़ने से वह पलट गया।
रायसेन के पुलिस अधीक्षक क़े सी़ जैन ने आईएएनएस को बताया कि ट्रैक्टर ट्राली पर सवार महिला मतारा बाई और दो बच्चे गुड्डी बाई और देवेन्द, राम भरोसे, छोटे लाल और बरूआ ट्राली के पलटते ही उसमें भरी रेत के नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। मरने वालों में अधिकांश एक ही परिवार के संदेह है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications