झड़ जायेंगे जेड गुडी के सारे बाल
लंदन, 1 जनवरी: रियलीटी शो बिग ब्रदर की पूर्व प्रतियोगी तथा अभिनेत्री जेड गुडी ने कहा कि डाक्टरों का मानना है कि जनवरी तक उनके सारे बाल झड़ जायेंगे।
मिरर की रिपोर्ट के अनुसार कैंसर से जुझ रही गुडी ने कहा कि आने वाले सप्ताह में वह अपने बाल खो देगी।
गुडी के डाक्टरों ने कहा कि वह किमोथेरेपी चिकित्सा से गुजर रही है और आठ जनवरी तक अपने सारे बाल खो देगी। बहरहाल यह समाचार सुनकर गुडी दुखी है क्योंकि ऐसा लग रहा था कि चिकित्सा के बाद वह पूरी तरह से ठीक हो जायेंगी।
उन्होंने कहा "मुझे बताया गया कि मेरी कैंसर कोशिका सिकुड़ गई है जिसका मतलब है कि किमोथेरेपी काम कर रही है। लेकिन मेरे पूरी तरह से ठीक होने के बारे में कुछ भी बताना अभी जल्दबाजी होगी"।


Click it and Unblock the Notifications