मुद्रास्फीति की दर में गिरावट

गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले वर्ष की समान अवधि में यह दर 3.74 फीसदी थी।
इन अस्थाई आंकड़ों में सभी कमोडिटी के थोक मूल्य सूचकांक में 0.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और यह 230.7 से घटकर 230.2 पर आ गया।
प्राथमिक वस्तुओं के सूचकांक में 0.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 249.2 से घटकर 248.8 फीसदी हो गया।
ईंधन, ऊर्जा, स्नेहक का सूचकांक 0.5 फीसदी गिरकर 332.1 से 330.5 हो गया। विनिर्मित वस्तुओं के सूचकांक में भी 0.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 201.7 से 201.4 के स्तर पर पहुंच गया।


Click it and Unblock the Notifications