मुंबई हमलों की जांच में भारत-पाक सहयोग करे : अमेरिका (लीड-1)
बुश ने दोनों नेताओं से अलग-अलग फोन पर बातचीत की और दोनों देशों से तनाव कम करने की अपील की। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता गोर्डन जॉनड्रो ने टेक्सास में संवाददाताओं से कहा बुश ने पाकिस्तान से मुंबई हमलों की जांच में सहयोग करने के लिए कहा।
जॉनड्रो ने कहा कि बुश ने दोनों नेताओं से खासकर मुंबई हमलों और अन्य आतंकवाद विरोधी मामलों की जांच में परस्पर सहयोग करने की अपील की। जॉनड्रो से जब यह पूछा गया कि मुंबई हमलों में पाकिस्तानी आतंकवादियों के हाथ होने के बारे में बुश ने जरदारी से बात की या नहीं तो उन्होंने इस संबंध में प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया।
जॉनड्रो ने कहा कि तीनों नेताओं ने माना कि कोई भी देश ऐसा कदम नहीं उठाना चाहता, जिससे बेवजह तनाव बढ़े।
गौरतलब है कि मुंबई हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications