नीतीश 19 जनवरी से निकालेंगे 'विकास यात्रा'
मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा करते हुए गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि 'विकास यात्रा' नामक इस यात्रा में उनके साथ अधिकारियों का दल भी शामिल रहेगा। शिकायतों और जनसमस्याओं का निपटारा तुरंत किया जायेगा।
इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री गांवों में टेंट लगाकर रहेंगे। सरकार की उपलब्धियों और जनता की समस्याओं तथा विकास योजनायों की स्थिति को करीब से देखने के लिए गांवों में कैंप भी करेंगे।
उन्होंने बताया कि सुबह में जनता दरबार से कार्यक्रम की शुरुआत होगी और दोपहर के बाद ग्रामीण इलाकों का भ्रमण किया जायेगा। इस क्रम में वे देखेंगे कि विकास की योजनाएं कहां तक पहुंची हैं और कहां इसमें ठहराव आ गया है।
मुख्यमंत्री के अनुसार यात्रा के क्रम में जरूरत पड़ने पर ही वे राजधानी आएंगे। इस दौरान सरकार के कुछ मंत्री भी उनके साथ रहेंगे। इस यात्रा के दौरान वे पूरे राज्य का भ्रमण करेंगे।
मुख्यमंत्री ने इस यात्रा को चुनाव से अलग बताया है। उनका मानना है कि इस यात्रा से चुनाव का कोई लेना-देना नहीं, यह सुशासन की एक कड़ी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications