असम विस्फोट : 5 मरे, चिदम्बरम पहुंचे गुवाहाटी (लीड-2)
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बर अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक गुवाहाटी पहुंचे। वे विस्फोट स्थलों का दौरा करेंगे।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, "दो धमाके शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में हुए जबकि तीसरा विस्फोट सड़क किनारे रखे एक कूड़ेदान में हुआ।"
पहला धमाका शाम साढ़े चार बजे बीरूबारी इलाके में एक कचराखाने में हुआ। असम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि अभी तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 50 घायल हुए हैं।"
उधर, असम के पुलिस प्रमुख जी. एम. श्रीवास्तव ने बताया, "दो अन्य धमाके भूतनाथ और भंगागढ़ के बाजारों में हुए।"
उन्होंने कहा, "इन दोनों स्थानों पर साइकिलों में बम रखा गया था।"
असम पुलिस के उपमहानिरीक्षक जी. पी. सिंह ने आशंका जताई कि विस्फोटों के पीछे युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम (उल्फा) का हाथ हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications