एफबीआई टीम ने किया कसाब के गृहनगर फरीदकोट का दौरा (लीड-1)

इस दल का नेतृत्व एफबीआई के दक्षिण एशिया मामलों के निदेशक विलियम राबर्ट ने किया।

इस संबंध में समाचार पत्र 'डॉन' ने जब वाशिंगटन में एफबीआई प्रवक्ता रिचर्ड कोल्को से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि जांच में एफबीआई भारतीय अधिकारियों की लगातार मदद कर रही है। इस मामले में क्या हो रहा है, इसकी जानकारी देने में प्रवक्ता ने असमर्थता जताई।

प्रवक्ता ने किसी भी अन्य जानकारी के लिए भारतीय अधिकारियों या फिर अमेरिकी विदेश विभाग से संपर्क करने को कहा।

वाशिंगटन में पाकिस्तानी दूतावास के एक प्रवक्ता नदीम कियानी ने भी एफबीआई के दौरे की न तो पुष्टि की और न ही इससे इनकार किया।

उधर 'डान' का कहना है कि एफबीआई के दल ने फरीदकोट का दौरा किया है। सूत्रों के हवाले से अखबार का कहना है कि एफबीआई ने कसाब से भी पूछताछ की है। अखबार के अनुसार एफबीआई को मोहम्मद अजमल कसाब के पाकिस्तानी होने का कोई सबूत नहीं मिला है।

एफबीआई टीम के सदस्यों ने स्थानीय निवासियों और प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की। गांव के स्कूली रिकार्ड और नेशनल डाटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन ऑथोरिटी (नाडरा) के रिकार्डो में कसाब का नाम शामिल नहीं है।

ऑनलाइन न्यूज एजेंसी के मुताबिक भारत ने एफबीआई को कसाब का जो पहचान पत्र सौंपा है वह भी फर्जी निकला। 7 दिसंबर को ब्रिटिश अखबार ऑब्जर्वर में छपी एक खबर में कसाब के पाकिस्तानी होने का पुख्ता दावा किया था। पाक टीवी चैनल जियो टीवी ने भी एक ऐसी खोजी रिपोर्ट दिखाई थी जिसमें एक व्यक्ति को यह कहते हुए दिखाया गया था कि कसाब उसका बेटा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+