एनडीएफबी ने बम कांड में संलिप्तता के कारण संस्थापक को निकाला
गिरफ्तार विद्रोही नेता अजय बासुमतारी ने इस कांड में नाबला के संलिप्त होने की पुष्टि की थी। संगठन के नए प्रमुख बी़ सुगंथागरा ने आईएएनएस को जारी अपने एक बयान में कहा, "30 अक्टूबर को असम में हुए इस कांड में नाबला की सीधी संलिप्तता की खबर से हम हैरत में हैं। हमें इससे गहरा सदमा लगा है। ऐसे में उन्हें संगठन से निकालने का फैसला किया जा रहा है।"
बयान में कहा गया है कि यह कार्य निश्चित तौर पर आतंकवादी घटना का उदाहरण था। हम बेगुनाहों की हत्या को क्रांतिकारी कदम नहीं मानते हैं। यह क्रांति को लेकर हमारे विजन से मेल नहीं खाता। 15 दिसंबर को संगठन की एक बैठक में नाबला को अध्यक्ष पद से हटाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। उनकी जगह सुगंथागरा को संगठन का प्रमुख बनाया गया है।
यह संगठन बोडो जनजाति के लिए अलग होमलैंड की मांग करता रहा है। वर्ष 2005 से ही इसका केंद्र सरकार के साथ संघर्ष विराम चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।