विकास और पारदर्शिता मेरी शीर्ष प्राथमिकता : रमन सिंह

सुजीत कुमार

रायपुर, 1 जनवरी (आईएएनएस)। विकास और प्रशासनिक पारदर्शिता छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की उच्च प्राथमिकता है। यह कहना है राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह का।

उन्होंने नक्सलवाद की समस्या का स्थायी समाधान निकाले जाने का वादा करते हुए कहा कि सरकार हर स्तर पर जवाबदेही तय करने की पूरी कोशिश करेगी। आयुर्वेदिक डाक्टर से नेता बने रमन सिंह ने आईएएनएस से एक खास बातचीत में कहा, "जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कामकाज को पारदर्शी बनाना बहुत जरूरी है। हमारा मुख्य जोर बुनियादी सुविधाओं के विकास पर होगा। जनता के जीवन स्तर को सुधारना हमारी उच्च प्राथमिकता है।"

नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने वाले रमन सिंह ने कहा कि ग्रामीण अधिकारियों से लेकर मंत्रियों और यहां तक कि मुख्यमंत्री की भी जवाबदेही तय किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "जब जवाबदेही तय होगी तो लोगों को यह विश्वास होगा कि सरकार उनके प्रति पूरी प्रतिबद्ध है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता समुचित विकास और नक्सलवाद की समस्या का स्थायी हल चाहती है। उन्होंने नक्सलवाद को विकास की राह का रोड़ा करार देते हुए कहा, "भाजपा को नक्सलवाद आतंकवाद का पूरी तरह खात्मा करने का जनादेश मिला है। दशकों से बस्तर के विकास को नक्सलवाद ही रोके हुए हैं।"

बचपन से ही आरएसएस के कार्यकर्ता रहे रमन सिंह को उनकी स्वच्छ छवि के लिए 'मिस्टर क्लीन' कहा जाता है। उन्होंने तीन रुपए प्रति किलोग्राम चावल मुहैया कराए जाने की योजना को दो रुपए प्रति किलोग्राम में तब्दील करने के अपने फैसले की पुष्टि की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+