मलेशियाई भारतीयों ने विपक्षी नेता अनवर इब्राहिम को चेतावनी दी

कुआलालंपुर, 1 जनवरी (आईएएनएस)। मलेशियाई विपक्षी गठबंधन पकातन रकयात के भारतीय नेताओं के एक समूह ने विपक्ष के नेता अनवर इब्राहिम को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पर गौर नहीं किया गया तो वे सख्त फैसला लेंगे।

इन नेताओं का आरोप है कि देश के 20 लाख भारतीयों के हितों की अनदेखी की जा रही है और उन्हें हाशिए पर ढकेला जा रहा है। उनके मुताबिक देश का विपक्षी गठबंधन इस समुदाय की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने विपक्ष के नेता अनवर इब्राहिम को चेताया है कि अगर भारतीयों को इसी तरह हाशिए पर ढकेलने की कोशिश की गई तो गठबंधन में भी असंतोष बढ़ सकता है।

इस मुद्दे पर संगठन में भितरघात बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। देश के सेलांगोर प्रांत में भारतीयों से जुड़ी स्थानीय समस्याओं को सुलझाए जाने को प्राथमिकता नहीं दिए जाने से खफा भारतीय मूल के एक सांसद ने गठबंधन में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

द न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स अखबार के मुताबिक एस़ मणिकावासगम नामक इस सांसद ने इब्राहिम और उनकी पत्नी वान अजीजाह वान इस्माइल को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने भारत के चेन्नई शहर से लौटने के बाद निर्णायक कदम उठाने की चेतावनी दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+