चंडीगढ़ में एसयूवी और जीप वाहनचोरों के निशाने पर
चंडीगढ़, 1 जनवरी (आईएएनएस)। चंडीगढ़ में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और वाहनचोर गिरोह खासतौर पर स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) और जीपों को अपने निशाने पर ले रहे हैं।
वर्ष 2008 में चंडीगढ़ में वाहन चोरी के 1,100 मामले दर्ज किए गए। आंकड़े पर नजर डालें तो इस शहर से प्रतिदिन तीन गाड़ियां चोरी होती हैं।
चंडीगढ़ में वाहनों की संख्या काफी अधिक है। 11 लाख जनसंख्या वाले इस शहर में सात लाख पंजीकृत वाहन हैं। वाहनों के घनत्व के लिहाज से चंडीगढ़ देश के अग्रणी शहरों में एक है।
चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.एस. श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया कि चोरी की 65 प्रतिशत घटनाएं रात में हुई हैं। इससे साफ है कि रात के समय शहर में पुलिस की गश्त नहीं के बराबर होती है।
यहां से चोरी गए चार पहिया वाहनों में सर्वाधिक संख्या स्र्कापियो जैसे एसयूवी और टाटा सफारी तथा महेंद्रा बोलेरो जैसी जीपों की है। विदेशी वाहनों की बात करें तो मित्शुबिशी पजेरो और मर्सडीज कारों पर चोरों की खास नजर रहती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications