नए साल के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़
भोपाल के बिरला मंदिर, इन्दौर के खजराना और बडा गणपति, उज्जैन के महाकालेश्वर, मैहर के शारदा देवी, ओरछा के राम राजा मंदिर और दतिया के पीताम्बरापीठ सहित अन्य छोटे बडे मंदिरों में भक्तों का मेला लगा रहा। आराध्य स्थलों पर पहुॅचने वाले नए वर्ष को मंगलमय बनाने के लिए धार्मिक अनुष्ठानों में व्यस्त दिखे। बडी संख्या में लोगों ने नर्मदा और बेतवा नदी में स्नान कर सूर्य देव को अर्ध्य दिया।
वैसे राज्य में नए साल के स्वागत का दौर मध्य रात्रि से ही शुरू हो गया था। हर तरफ रंगारंग और मस्ती भरे कार्यक्रमों की धूम थी। इन्दौर में कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला और अन्य स्थानों पर कई कलाकारों ने अपने जलवे बिखेरे। रात 10 बजे से शुरू हुआ नए साल के स्वागत के समारोहों का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। सुबह होते ही पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications