इजरायल और हमास दोनों गैर-जिम्मेदार: मून
मून ने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक में कहा, "दोनों ओर से गैर-जिम्मेदाराना तरीके से हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे नागरिक आबादी, गाजा का सामाजिक ताना-बाना और भविष्य की शांति प्रक्रिया खतरे में है। इससे क्षेत्र में स्थिरता की बहाली के लिए जारी प्रयासोंे पर नकारात्मक असर पड़ेगा।"
उन्होंने कहा कि हमास की ओर से रॉकेट हमले और इजरायल की ओर से जवाबी कार्रवाई के कारण माहौल तनावपूर्ण बन गया है। मैं ऐसी हरकतों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। मून ने कहा, "इजरायल की ओर से हद से ज्यादा ताकत का इस्तेमाल हो रहा है। मैं सभी पक्षों से अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का सम्मान करने की अपील करता हूं।"
मून की इस टिप्पणी को दोनों पक्षों की हरकतों के विरोध में अब तक का सर्वाधिक तीखा बयान माना जा रहा है। मून ने इस बात पर चिंता प्रकट की कि15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद द्वारा की गई अपील का दोनो पक्षों पर कोई असर नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications