लखवी के प्रत्यपर्ण पर दबाव में पाक

Zaki Al Rahman Lakhvi
इस्लामाबाद, 31 दिसम्बर: मुंबई आतंकी हमले के संदिग्ध सूत्रधार लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जकी अल रहमान लखवी को भारत को प्रत्यर्पित करने को लेकर अमेरिका ने पाकिस्‍तान पर भारी दबाव बनाना शुरू कर दिया है।

पाकिस्‍तान के समाचार पत्र 'डान' ने इस बात का खुलासा गुधवार को किया। अखबार में प्रकाशित खबर में वाशिंगटन से अमेरिकी और राजनयिक सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि अमेरिका ने लखवी और मुंबई हमले में शामिल बंदूकधारियों के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत का टेप पाकिस्तान को सौंपा है।

सूत्रों के मुताबिक अमेरिका के आवाज विशेषज्ञों ने इस टेप की जांच के बाद निष्कर्ष निकाला है कि इसमें लखवी की आवाज है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने लखवी की बातचीत का टेप खुद रिकार्ड किया है या फिर इसे भारत से हासिल किया है।

गौरतलब है कि मुंबई पर हुए हमले के बाद भारत ने लखवी और लश्कर के भारतीय कार्रवाइयों के प्रमुख यूसुफ मुजम्मिल पर संदेह जाहिर किया था। आठ दिसम्बर को पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने मीडिया को बताया कि उन्‍होंने लखवी सहित लश्कर के कई बड़े आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

'डान' अखबार के मुताबिक पहले टेप सुनने के बाद अमे‍रिकी अधिकारियों ने पाकिस्‍तान पर लखवी को भारत को सौंपने का दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+