युद्धोन्माद न पैदा करे पाक: भारत

Pranab Mukherjee
नई दिल्ली/इस्लामाबाद, 31 दिसम्बर: भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर चेतावनी दी है कि वो सरहद पर फौजें तैनात कर युद्धोन्‍माद न पैदा करे। वो सिर्फ आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करे।

यह बात भारत के विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने मंगलवार को एक बार फिर दोहरायी। उन्‍होंने कहा कि पाक अपने देश से संचालित आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करे और मुंबई हमले के दोषियों पर कार्रवाई करे।

प्रणव ने कहा कि भारत की तरफ से सीमा पर किसी प्रकार की गतिविधियां नहीं हो रही है। पाक को सौंपी गई वांछित आतंकवादियों की सूची का जिक्र करते हुए प्रणव ने कहा क‍ि आखिर मसूद अजहर को भारत को सौंपने में पाकिस्तान को क्या दिक्कत है। वह तो पाकिस्तान में है।

विदेश मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि सरहद पर सैन्‍य गतिविधियों को बढ़ाकर पाकिस्तान युद्धोन्माद पैदा कर रहा है।

भारत अपनी सेना पीछे ले: पाक

प्रणव मुखर्जी के बयान के ठीक पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मंगलवार को कहा कि भारत अपनी सेना पीछे ले। उन्‍होंने कहा कि सेना की जिन टुकडि़यों को भारत ने सरहद पर सतर्क कर दिया है उन्‍हें शांतिकाल की स्थिति में वापस लौटने को कहे।

कुरैशी ने कहा क‍ि भारत अपनी वायु सेना की जिन टुकडि़यों को तैयार कर चुका है, उसे भी शांतिकाल की स्थिति में भेजे। कुरैशी का कहना है कि ऐसा करने पर दोनों देशों के बीच संबंधों को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

कुरैशी ने पाकिस्तान के सरकारी टेलीविजन (पीटीवी) पर कहा, कि भारत को अग्रिम हवाई चौकियों पर आक्रामक कार्रवाइयां बंद करना और सेना को शांतिकाल के स्थान पर वापस बुलाना चाहिए।

कुरैशी ने यह भी दावा किया कि पिछले 48 घंटे में पाक की ओर से सकारात्मक कदम उठाए गए हैं। उन्‍होंने एक बार फिर दोहराया कि भारत मुंबई हमले के संबंध में पर्याप्त सबूत उपलब्ध कराए तो पाकिस्तान उचित कार्रवाई करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+