हडसन के जीजा है हत्‍यारे!

आस्कर विजेता अभिनेत्री जेनिफर हडसन के परिवार के सदस्यों की हत्या के दो महीने बाद उनकी तलाकशुदा बहन के पति पर इन हत्याओं का आरोप लगाया गया है।

शिकागो ट्रिब्यून में छपी खबर के मुताबिक जेनिफर की बड़ी बहन जूलिया के पूर्व पति विलियम बाल्फोर पर जेनिफर हडसन की मां, भाई और सात वर्षीय भतीजे की हत्या का आरोप लगाया गया है।

सरकारी वकील ने कहा कि 27 वर्षीय बाल्फोर ने जूलिया का नया पुरुष मित्र होने के संदेह के कारण परिवार के सदस्यों की हत्या की।

हडसन की 57 वर्षीय मां डार्नेल, 29 वर्षीय भाई जेसन को 24 अक्टूबर को उनके घर में मृत पाया गया था। जुलिया के पहले के संबंधों से पैदा उसके पुत्र को बाद में एक कार में मरा पाया गया था। उसके सर में गोली मारी गई थी।

बाल्फोर को हत्याओं के तुरंत बाद गिरफ्तार किया गया था और वह दिसम्बर के आरंभ से मुख्य संदिग्ध बन गया था।

जेनिफर को संगीतमय फिल्म 'ड्रीमगर्ल्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का आस्कर पुरस्कार मिला था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+