ग्रीटिंग कार्डो पर भी मंदी की मार

हर साल आकर्षक कार्ड बाजार में लाने वाले संगठन चाइल्ड रिलीफ एंड यू (क्राई) और हेल्पएज जैसे स्वयंसेवी संगठनों पर इस साल काफी बुरा असर पड़ा है।
हेल्पऐज इंडिया के संचार एवं संसाधन विभाग के कंट्री हेड कपिल कौल के मुताबिक नए साल पर ग्रीटिंग कार्डो की बिक्री न होना उनके लिए स्तब्ध कर देने वाला अनुभव है।
मंदी के कारण बिक्री में 10-15 फीसदी की गिरावट आएगी यह तो पहले से पता था, लेकिन गिरावट उससे कहीं ज्यादा दर्ज हुई है। वहीं क्राई के प्रवक्ता का कहना है कि बिक्री में कुल मिलाकर कमी आई है।


Click it and Unblock the Notifications