कोहरे से दुनिया भर की उड़ाने बाधित

Airport
नई दिल्ली, 31 दिसम्बर: दिल्‍ली में पड़ रही कड़ाके की ढंड से जहां आम जनजीवन अस्‍तव्‍यस्‍त है, वहीं इसका सबसे बुरा असर यहां के हवाई अड्डे से जाने वाली राष्‍ट्रीय व अंतर्राष्‍ट्रीय उड़ानों पर पड़ा है।

दिल्‍ली से जाने वाली दुनिया भर की उड़ानें बाधित हुई हैं। घने कोहरे के कारण एक दर्जन से ज्‍यादा उड़ाने रद्द करनी पड़ीं।

आईजीआई पर सुबह रनवे पर बुधवार को 50 मीटर से ज्यादा दूर देख पाना मुश्किल था। जबकि उड़ान के लिए कम से कम 100 मीटर तक दिखाई देना अनिवार्य है। कोहरे के कारण उड़ानों में भारी विलंब जारी है। इससे निपटने के लिए उड्डयन विभाग ने देश के उत्तरी शहरों के लिए उड़ानों को प्राथमिकता देने के लिए कहा है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के मुताबिक इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से इलाहाबाद, जम्मू, कानपुर, लेह, पठानकोट व श्रीनगर के लिए उड़ानों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कोहरे के कारण सोमवार को लगभग 200 उड़ानों में देरी हुई थी और 19 उड़ानें निरस्त कर दी गईं थीं। जबकि मंगलवार को मध्य रात्रि से 9 उड़ानें निरस्त की गईं और 100 उड़ानें विलंबित थीं।

मुंबई, हैदराबाद, जयपुर, श्रीनगर, भुवनेश्वर, लेह व बेंगलुरू के लिए सुबह की नौ उड़ानें निरस्त कर दी गईं। कोहरे के कारण किंगफिशर एयरलाइंस, जेट एयरवेज व एयर इंडिया की ज्यादातर उड़ानें निरस्त की गईं। इसके अलावा जेटलाइट व गोएयर जैसी कंपनियों की सेवाएं भी प्रभावित रहीं।

कम दिखाई देने वाले वातावरण में उड़ानों के लिए प्रशिक्षित कैट 2 और कैट 3 पायलटों की तैनाती के बारे में डीजीसीए को बराबर सूचित करते रहने के लिए भी विमान कंपनियों से कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+