रिलायंस ने शुरू की जीएसएम सेवा

रिलायंस कम्युनिकेशंस ने भी अब जीएसएम मोबाइल सेवा शुरू कर दी है। इस सेवा के दायरे में 11 हजार से अधिक शहर और 3,40,000 से अधिक गांव आएंगे। इस सेवा के लिए कंपनी की ओर से 10,000 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है।
रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी ने रिलायंस सेंटर से इस सेवा को लांच किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जीएसएम सेवा निर्धारित समय से छह महीने पहले ही लांच कर दी गई है।
कंपनी ने इस सेवा के लिए स्पेक्ट्रम सुविधा जनवरी महीने से ही सुनिश्चित करा ली है। अनिल अंबानी ने कहा कि इस सेवा के लांच होने के बाद कंपनी के सीडीएमए उपभोक्ताओं के सामने एक विकल्प मौजूद होगा। जीएसएम सेवा शुरू होने का मतलब 10,000 करोड़ रुपए पूंजी निवेश का एक कार्यक्रम पूरा हो गया।
हम अगले कुछ महीनों में इस सेवा को 20 हजार शहरों व लगभग 4,50,000 गांवों तक पहुंचाने के प्रयास किये जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications