बांग्लादेश में शेख हसीना को मिली जीत
ढ़ाका, 30 दिसम्बरः बांग्लादेश में बहुप्रतीक्षित नौवें आम चुनाव के लिए सोमवार को हुए भारी मतदान के तत्काल बाद शुरू हुई मतगणना में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने विजय हासिल की है।
229 सीटों के घोषित परिणामों के अनुसार अवामी लीग ने 175 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं लीग की सहयोगी पार्टी जातीय पार्टी ने 21 सीटों पर जीत दर्ज की। अवामी लीग के नेतृत्व में 15 दलों के गठबंधन को अब तक कुल 199 सीटों पर जीत दर्ज की।
पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाले एक अन्य प्रमुख दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को 21 सीटें मिली हैं। उसके चार दलों वाले गठबंधन को 22 सीटें मिली हैं।
हसीना ने अपने पैतृक घर गोपालगंज से 3 सीटो से चुनाव जीता। यहां उनके पिता शेख मुजीबुर रहमान को राष्ट्रनिर्माता का दर्जा प्राप्त है।
वहीं खालिदा जिया की सहयोगी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख मोतिउर रहमान निजामी पबना-1 सीट पर अवामी लीग के उम्मीदवार शम्सुल हल टुकु से चुनवा हार गए हैं।
शेख हसीन गोपालगंज-3 के साथ ही रंगपुर-6 से भी चुनाव जीत गई हैं। गोपालगंज सीट पर हसीना को 1,65,178 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एस.एम. जिलानी को केवल 4,068 वोट मिले।
रंगपुर-6 सीट पर हसीना को 1,72,044 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी नूर मोहम्मद मंडल को 38,440 वोट मिले।
सैन्य समर्थित अंतरिम सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्य सलाहकार फखरुद्दीन अहमद ने कहा कि वह विजेता पार्टी को सत्ता सौंपने का इंतजार कर रहे हैं।
चुनावों के लिए देशभर में कुल 35216 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। आम चुनाव में कुल 1,555 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होना था।
ज्ञात हो कि हसीना द्वारा चुनाव परिणाम का बहिष्कार किए जाने के कारण ही पिछले साल जनवरी महीने में हुआ आम चुनाव निरस्त कर दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications