सारा पेलिन बनीं नानी

ब्रिस्टल के गर्भवती होने की खबरों को मीडिया में उस वक्त काफी उछाला गया था जब सारा उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने अभियान में लगी थीं। ब्रिस्टल बच्चे के जन्म से काफी खुश है उसके साथ ही परिवार के अन्य सदस्य भी नए मेहमान के आने से उत्साहित हैं।
पेलिन की आंटी कोल्लीन जोंस ने कहा, "यह बहुत अच्छा है। बच्चा ठीक है और ब्रिस्टल का स्वास्थ्य भी अच्छा है। हम सभी बहुत उत्साहित हैं।"
बच्चे का पिता लेवी जोनस्टन एक इलेक्ट्रिशियन है। ब्रिस्टल फिलहाल पत्राचार के माध्यम से अपना हाईस्कूल डिप्लोमा पूरा कर रही हैं। दोनों की वर्ष 2009 में विवाह करने की योजना है।
उल्लेखनीय है कि पेलिन को गर्भपात का मुखर विरोधी माना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications