उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के नये मुख्यमंत्री

Omar Abdullah
नई दिल्ली, 30 दिसम्बर: जम्‍मू-कश्‍मीर में सरकार बनाने के लिए नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) और कांग्रेस पार्टी ने गठबंधन करने का फैसला कर लिया है। मंगलवार को दोनों दलों के बीच हुई एक बैठक में यह फैसला किया है कि जम्‍मू-कश्‍मीर की इस गठबंधन सरकार की कमान युवा नेता उमर अब्‍दुल्‍ला के हाथों मं होगी। उमर अब्‍दुल्‍ला राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

राजधानी में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेकां नेता फारूक अब्दुल्ला के बीच हुई बैठक के बाद इसकी घोषणा की नई दिल्‍ली में कर दी गई।

बैठक के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने मीडिया के समक्ष जानकारी देते हुए बताया कि सोनिया गांधी के पास गठबंधन सरकार का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। राज्य में नेकां और कांग्रेस की गठबंधन सरकार बनेगी। उमर अब्दुल्ला राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+