सार्वजनिक होंगी चांद की तस्‍वीरें

नई दिल्ली, 30 दिसंबर: भारत के पहले मानवरहित चंद्र अभियान के अंतर्गत चंद्रयान प्रथम ने चांद की जो अद्वितीय तस्‍वीरें ली हैं, वो जल्‍द ही आपतक पहुंचेंगी। यूं कहिये कि आप भी उन तस्‍वीरों को देख सकेंगे, क्‍योंकि भारतीय अंतरक्षि अनुसंधान संस्‍थान (इसरो) ने इन तस्‍वीरों को सार्वजनिक करने का निर्णय लिया है।

ये तस्‍वीरें वो हैं जिन्‍हें चंद्रयान के द्वारा चांद की सतह पर भेजे गये मून इम्पैक्ट प्रोब (एमआईपी) ने कैद की हैं।

चांद की सतह पर दस्तक देने वाले 35 किलोग्राम वजनी एमआईपी ने चांद की करीब 32,00 तस्वीरें खिंची हैं, लेकिन चंद तस्वीरें ही अभी तक सार्वजनिक हुई हैं। 14 नवंबर को चंद्रयान-1 से अलग होने के करीब 25 मिनट बाद एमआईपी ने रात को 8 बजकर 31 मिनट पर चांद की सतह पर उपस्थिति जताई।

उस दिन यंत्र में फिट कैमरे ने चांद की कई तस्वीरें लीं। उसी दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) ने एमआईपी द्वारा ली गई कुछ तस्वीरें जारी कीं। इसके बाद कोई और तस्वीर जारी नहीं की गई।

इसरो के अहमदाबाद स्थित स्पेस एप्लिकेशंस सेंटर में सेंसर डेवलपमेंट एरिया के उप निदेशक एएस किरण कुमार ने के मुताबिक इसरो के पास चांद की पास हजारों तस्वीरें हैं, जिनमें से 3,200 तस्वीरों को सर्वजनिक करने की योजना है। श्री कुमार के मुताबिक फिलहाल इसरो की फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी में इन तस्वीरों का विश्लेषण किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+