'सैन्य गठबंधन से नहीं जुड़ेंगा भारत'

हमास शासित गाजा पट्टी पर भारी बमबारी के बाद क्या भारत इजरायल के साथ अपने सैन्य व अन्य तरह के संबंधों पर पुनर्विचार करेगा? इस सवाल के जवाब में देश के रक्षामंत्री एके एंटनी ने यह बात कही।
एंटनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत का कई सारे राष्ट्रों के साथ सैन्य सहयोग है। भारत ने रूस, चीन सहित कई देशों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास भी किया है। लेकिन भारत किसी सैन्य गठबंधन का हिस्सा नहीं है और न तो भविष्य में ही वह ऐसे किसी गठबंधन का हिस्सा बनेगा।


Click it and Unblock the Notifications